बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
महापौर ने किया नगर निगम क्षेत्र के परिवारों के लिए निःशुल्क शववाहन का लोकार्पण
बोलीं महापौर गर्मी के जारी मौसम में जरूरतमंद परिवारों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकेगा रोटरी क्लब से उपलब्ध यह वातानुकूलित शव वाहन
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। रोटरी क्लब द्वारा नगर निगम प्रशासन को उपलब्ध कराए गए वातानुकूलित शव वाहन का लोकार्पण शनिवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर इकबाल रजा, उपमहापौर एवं निगम पार्षदगण द्वारा किया गया। इसको लेकर महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आज से सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र और आसपास की आम जनता के लिए भी 12 महीने सातों दिन 24 घंटे इस अत्याधुनिक शव वाहन की सेवा जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क मुहैया कराई जाती रहेगी। महापौर ने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए शव वाहन की उपलब्धता के लिए टोल फ्री नंबर 155304, 06254 240128 एवं 720 9947676 जारी किए गए हैं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके अलावे इस व्यवस्था में कोई समस्या होने पर कोई भी जरूरतमंद उनसे भी संपर्क कर सकते हैं। इससे पूर्व महापौर के द्वारा झंडी दिखा किया कर रोटरी क्लब द्वारा उपलब्ध कराए गए वातानुकूलित शव वाहन को रवाना किया गया। इस मौके महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि गर्मी के जारी मौसम जरूरतमंद परिवारों के लिए रोटरी क्लब से उपलब्ध यह वातानुकूलित शव वाहन ज्यादा उपयोगी हो सकेगा। यह सुविधा नगर निगम अंतर्गत किसी भी स्थान और संत घाट मुक्तिधाम तक के लिए नगर निगम द्वारा निशुल्क रूप से उपलब्ध रहेगी। विशेष अवसर पर अनेक नगर पार्षद गण के साथ विभिन्न प्रेस मीडिया के पत्रकार और छायाकार गण उपस्थित रहे।








