AMIT LEKH

Post: आधी रात में भाकपा माले कार्यालय पर छापामारी गैर कानूनी : माले

आधी रात में भाकपा माले कार्यालय पर छापामारी गैर कानूनी : माले

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

सभी तरह के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों पर बुलडोजर चला रही है एन डी ए सरकार

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। भाकपा माले ने 13-14मार्च की रात्रि में बेहरा स्थित प्रखंड भाकपा माले कार्यालय पर देर रात की गई छापामारी को राजनीतिक पार्टियों के अधिकारों पर बुलडोजर चलाने की तरह का हमला कहा है। जो घोर लोकतंत्र विरोधी निंदनीय करवाई है। उपर्युक्त प्रसंग में भाकपा माले नेता पूर्व विधायक सिकटा, वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुलडोजर चौधरी बन गए है। जो, कानून और संविधान प्रदत्त लोकतांत्रिक अधिकारों और परंपराओं को बुल्डोज करने में लगे है। बिहार की जनता इसे देख रही है और ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेगी। माले नेता ने इस क्रम में आगे कहा कि माले के वरिष्ठ नेता गणेश महतो को एक बहुत ही पुराने झूठे मुकदमे में गिरफ्तार करने के लिए भाजपा जेडीयू के राजनेताओं का दबाव बनाया गया है। जबकि पुलिस भी जानती है कि मुकदमा झूठा है। माले नेता ने कहा कि बिहार में ठेका माफियाओं, भू माफियाओं,दारू माफियाओं, प्रशासनिक स्तर पर बैठे लुटेरों, व छोटी छोटी बच्चियों के यौन उत्पीड़क हत्यारों का राज चल रहा है। जो ज्यादा दिन नहीं चलेगा ।बिहार की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Recent Post