बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार पटना के निर्देश के आलोक में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना के तहत संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय किशनगंज एवं दरभंगा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पूर्व में वर्ग 9वीं से वर्ग 11वीं (कला एवं विज्ञान) में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित थी। विभागीय पत्रांक 1095 दिनांक 13.03.2026 के अनुसार अब इसे बढ़ाकर 20 मार्च 2026 तक कर दिया गया है। सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा बताया गया है कि इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा के लिए 20 मार्च 2026 तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
नोट : अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, पश्चिम चम्पारण के दूरभाष संख्या 06254-241132 पर संपर्क कर सकते हैं।








