बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
काली धाम सामूहिक विवाह समिति के तत्वाधान में मां काली धाम मंदिर परिसर में 12 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह बड़े ही धूमधाम से संपन्न कराया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। हर साल की भांति इस साल में 14 मार्च को मां काली धाम सामूहिक विवाह समिति के तत्वाधान में मां काली धाम मंदिर परिसर में 12 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह बड़े ही धूमधाम से संपन्न कराया गया।

जिसमें नगर के हजारों महिला-पुरुष इस सामूहिक विवाह के साक्षी बने। यह पुनीत कार्य मां काली धाम सामूहिक विवाह समिति द्वारा 2005 से हर साल कराया जाता रहा है। जिसमें नगर के दानवीरों द्वारा यथासंभव बांध दिया जाता रहा है। प्रत्येक कन्याओं को एक परिवार बसाने लायक हर आवश्यक सामान दिए जाते हैं। जिसमें जेवर, कपड़ा- लता, बर्तन, आदि हर सामान शामिल है। बेतिया राज बेवड़ी से 12 दुल्हनों का एक साथ बाजे -गाजे के साथ बारात निकला जो नगर का भ्रमण करते हुए मां काली धाम मंदिर परिसर में पहुंचा, जिसमें हजारों नगर वासी बाराती रहे। वैवाहिक कार्यक्रम एक साथ सनातनी विधि से संपन्न हुआ और अग्नि की फेरे के साथ कन्या एवं दूल्हे जीवन भर एक -दूसरे के साथ निभाने का कसम खाया। इस मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया था।








