AMIT LEKH

Post: यूपीएससी परीक्षा : जिस थानाध्यक्ष ने किया था सम्मानित अब उसी ने भेज दिया जेल

यूपीएससी परीक्षा : जिस थानाध्यक्ष ने किया था सम्मानित अब उसी ने भेज दिया जेल

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने का दावा करने का मामला  जिसमें कई लोगों ने दूसरे के परीक्षा परिणाम को अपनी सफलता बता कर खूब सुर्खियाँ बटोरी  थी 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। शेखपुरा यूपीएससी ने अभी हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया है जिसमें कई लोगों ने दूसरे के परीक्षा परिणाम को अपनी सफलता बता कर खूब सुर्खियाँ बटोरी। ऐसा ही एक मामला शेखपुरा से सामने आया जहां परीक्षा में टॉप करने की खबर के बाद जिस थानाध्यक्ष ने सम्मानित किया था अब उसी ने अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला शेखपुरा का है जहां चेवाडा प्रखंड के लोहान के फतेहपुर गांव निवासी रंजीत ने यूपीएससी में टॉप होने की खबर सोशल मीडिया में शेयर की थी। रंजीत के यूपीएससी में टॉप करने की जानकारी सामने आने के बाद शेखपुरा के पूर्व विधायक विजय सम्राट उनके घर पहुंचे थे और उन्हें अंगवस्त्र तथा एक ब्रीफकेस उपहार में दिया था। इसके साथ ही स्थानीय पंचायत सरफराज आलम ने एक छोटा समारोह आयोजित कर सम्मानित किया था इसके साथ ही माहुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश कुमार भारती ने भी उन्हें थाना पर बुला कर सम्मानित किया था। इसके बाद गलत दावों के कई अन्य मामले सामने आने के बाद जब लोगों ने रंजीत से यूपीएससी से संबंधित परीक्षा परिणाम तथा अन्य दस्तावेज की मांग की तो वह गांव छोड़ दिल्ली फरार हो गया। इधर UPSC ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि टॉप करने वाला रंजीत बिहार का नहीं है और न ही टॉपर का नाम रंजीत है बल्कि वह रंजीथ है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर फर्जी UPSC टॉपर की खोजबीन शुरू कर दी और अब गिरफ्तार कर लिया है। मामले में SDPO डॉ राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी रंजीत कुमार को शेखपुरा के आरडी कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था और अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Recent Post