AMIT LEKH

Post: राज्यसभा चुनाव में पाँचों सीट पर एनडीए उम्मीदवारों की हुई जीत

राज्यसभा चुनाव में पाँचों सीट पर एनडीए उम्मीदवारों की हुई जीत

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

बिहार विधानसभा परिसर में सोमवार को राज्यसभा चुनाव की मतगणना के बाद परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार विधानसभा परिसर में सोमवार को राज्यसभा चुनाव की मतगणना के बाद परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। प्रथम वरीयता के वोटों के आधार पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर की राज्यसभा सदस्यता पक्की हो गई है। इस जीत के साथ ही दिल्ली के गलियारों में बिहार एनडीए का दबदबा और भी मजबूत हो गया है। मतगणना के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, वे एनडीए की एकजुटता को दर्शाते हैं। वोटों का गणित कुछ इस प्रकार रहा:

नीतीश कुमार : 44 वोट (प्रथम वरीयता)

नितिन नवीन : 44 वोट (प्रथम वरीयता)

रामनाथ ठाकुर : 42 वोट (प्रथम वरीयता)

उपेंद्र कुशवाहा : 42 वोट (प्रथम वरीयता)

शिवेश राम : 30 वोट

शिवेश राम को 30 वोट मिले, जबकि प्रथम वरीयता के मतों के आधार पर अन्य चारों उम्मीदवारों ने जीत का कोटा हासिल कर लिया और उनकी उच्च सदन की सदस्यता कंफर्म हो गई।
इस जीत के साथ नीतीश कुमार और नितिन नवीन जैसे कद्दावर नेताओं का राज्यसभा जाना तय हो गया है। वहीं, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा की जीत ने यह साफ कर दिया है कि एनडीए का गठबंधन अपने सामाजिक समीकरणों और संख्या बल को सहेजने में पूरी तरह सफल रहा है। उपेंद्र कुशवाहा की जीत उनके राजनीतिक भविष्य और गठबंधन में उनकी भूमिका के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
जहाँ एक तरफ एनडीए खेमे में जीत का जश्न है, वहीं शिवेश राम को मिले 30 वोटों ने विपक्ष के भीतर की खींचतान और नंबर गेम की कमजोरी को उजागर कर दिया है। चुनाव के दौरान जिस तरह से क्रॉस वोटिंग और विधायकों के ‘गायब’ होने की खबरें आई थीं, उनका असर नतीजों पर साफ देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Recent Post