AMIT LEKH

Post: चंगेरी मिर्जापुर में 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

चंगेरी मिर्जापुर में 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

बांका से उप-संपादक का संकलन : 

कलश यात्रा :चैत्र नवरात्र पर श्रीराम कथा से पहले हुआ आयोजन

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बाराहाट, (अनुप कुमार)। प्रखंड अंतर्गत के चंगेरी मिर्जापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार सुबह एक विशाल कलश यात्रा शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 1100 महिलाओं ने कलश धारण किए और हजारों की संख्या में श्रद्धालु पुरुष, महिलाएं व बच्चों ने भाग लिया।कलश शोभा यात्रा में आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। कलश यात्रा की शुरुआत दुर्गा मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद हुई। पुनसिया बाजार स्थित दुखहरण नाथ महादेव मंदिर से जल भरकर पैदल चलकर चंगेरी मिर्जापुर गांव होते हुए पुन: दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची और मंदिर में कलश स्थापित किए गए। इस दौरान पूरे इलाके में ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजते रहे और महिलाओं ने मंगल गीत गाए, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। आचार्य धनंजय राउत ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीराम कथा गुरुवार शाम से प्रारंभ होगी। यह कथा श्री सत्यप्रकाश शरण जी महाराज के श्रीमुख से 19 मार्च से 27 मार्च तक राम कथा सुनाई जाएगी। कलश यात्रा में पूर्व प्रमुख राजेश यादव, पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार, उप मुखिया प्रतिनिधि होरिल चौधरी, राजकुमार मंडल, हरिशंकर यादव, पंकज यादव, प्रशांत कुमार मुन्ना, कैलाश प्रसाद, पमपम मेहता, गुंजन मेहता, बुधो यादव, सुनील मेहता, राजेंद्र रंगिला, रतनेश मंडल, नवल साह, सोनेलाल साह सहित हजारों भक्तगण और विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए संत-महात्मा व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post