पश्चिम चम्पारण से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
मैनाटाड़ प्रखंड के भगहा पंचायत में मनरेगा (जीरामजी) मजदूरों का फर्जी हाजिरी का मामला प्रकाश में आया है
धुमातांड़ मेन रोड कलाम अंसारी के पशु सेड जाने वाली रास्ता मे मिट्टी भराई ईंट सोलिंग कार्य जिसका मस्टर रोल14924 है इस योजना मे 16 मजदूर का फर्जी हाजरी बनाया जा रहा है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (अमित तिवारी)। बिहार में ‘मनरेगा’ यानि ‘जीरामजी’ घोटाले का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मैनाटाड़ प्रखंड के भगहा पंचायत का है।

जहाँ इस योजना के कार्यों में जबरदस्त धांधली का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस पंचायत में फर्जी हाजरी बनाया जा रहा है।
जैसे भगहा पंचायत के कार्य की बात करे तो धुमातांड़ मेन रोड कलाम अंसारी के पशु सेड जाने वाली रास्ता मे मिट्टी भराई ईंट सोलिंग कार्य जिसका मस्टर रोल14924 है इस योजना मे 16 मजदूर का फर्जी हाजरी बनाया जा रहा है। जमीनी पड़ताल की गई तो ना कोई काम करने वाला मजदूर थे और ना काम हो रहा था, वहाँ के लोगो का कहना है की यह पिछले साल ही हुआ है। जब इसके बारे मे हमारे संवाददाता के दुरा भगहा पंचायत के रोजगार सेवक से पूछा तो उन्होंने क्या जवाब दिया आप ऑडियो क्लिप मे सुनिए। सवाल यह उठता है इन गड़बड़ियों से यह साफ हो रहा है कि स्थानीय प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधि, रोजगार सेवक और PO (प्रोग्राम ऑफिसर) की मिली भगत के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं हो सकता।








