AMIT LEKH

Post: मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया भर में इंधन की किल्लत

मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया भर में इंधन की किल्लत

पटना से विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

मोदी जी विश्वगुरु हैं तो यह काम करें तो मानेंगे, पटना में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया भर में इंधन की किल्लत हुई है। बिहार में भी रसोई गैस के किल्लत की बात सामने आ रही है और बीते कुछ दिनों में गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। लोगों का कहना है कि घंटों लाइन में खड़ा होने के बावजूद गैस नहीं मिल रहा है। इसके विरोध में गुरुवार को बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जम कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता सदाकत आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय से जुलुस की शक्ल में निकल कर पटना के आयकर चौराहा पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री दूसरे देशों के साथ मित्रवत रिश्ते की बात करते हैं और दूसरी तरफ उनकी कहीं कुछ नहीं चलती है। ईरान के साथ हमारी पारंपरिक दोस्ती है बावजूद इसके स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज के रास्ते हमारे देश में पेट्रोलियम और गैस नहीं आ रहा है तो यह कैसी दोस्ती है। प्रधानमंत्री को सोचना चाहिए कि उन्होंने अपने पारंपरिक दोस्तों के साथ भी कैसा रिश्ता बना कर रखे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोग लाइन में घंटों खड़े हैं फिर भी उन्हें गैस नहीं मिल रहा है। गृहणियां अब अपना घर संभाले या फिर सड़क पर उतर कर गैस की लाइन में लगे। देश भर में गैस की किल्लत है, लोग परेशान हो रहे हैं, घरों में खाना नहीं बन रहा है, बच्चे भूखे हैं और प्रधानमंत्री समेत पुरी सरकार कह रही है कि गैस की कमी नहीं है। आज के समय में गैस का कालाबाजारी किया जा रहा है। आधिकारिक रूप से प्रति सिलिंडर 60 रूपये बढ़ा दिए गए हैं जबकि ब्लैक में बेचने वाले पांच हजार रूपये तक एक सिलिंडर के ले रहे हैं। इस दौरान भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रानौत के राहुल गांधी को लेकर दिए बयान पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री का नाम एप्सटिन फाइल में है और वे लोग आरोप राहुल गांधी जैसे जननायक नेता पर लगा रहे हैं। वह खुद प्रधानमंत्री की कृपा से लोकतंत्र के मंदिर में पहुंची है और अनाप शनाप बयानबाजी कर रही है। उनकी बातों को हम लोग सीरियस नहीं लेते हैं। राहुल गांधी एक सफ छवि के नेता हैं और वह हमेशा रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि संयोग से बिहार में क्राइसिस उस समय हुआ जब शादी ब्याह का समय खत्म हो गया, लेकिन आज आप किसी भी अन्य आयोजन के लिए होटल या रेस्टोरेंट में चले जाइये तो वह लोग कहेंगे कि गैस नहीं है। ये लोग कह रहे हैं कि एलपीजी भरे दो जहाज आये हैं, हमारी जीत हुई है, यह जहाज ईरान की वजह से आया है और ईरान ने यह मदद हमारी जनता की वजह से की है न कि सरकार की वजह से। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसमें मानने में क्या दिक्कत है। आप कहते भी नहीं, मानते भी नहीं, पेट्रोलियम दूसरे देश से मंगवाते भी नहीं और जब विपक्ष आवाज उठाता है तो कहते हैं हमारे पास कमी भी नहीं है। आप देख लीजिये पंजाब में एक बुजुर्ग की कैसे लाइन में मौत हो गई। आप उत्तर प्रदेश में देखिये, एक बुजुर्ग का हार्ट अटैक हो गया। आज गैस की स्थिति खराब है, आप जो कहते हैं हम विश्वगुरु हैं तो आप गैस ले कर आइये और जनता को दीजिये। आप कहते थे कि हमारी माता बहनों के लिए हम काम कर रहे हैं और आज आप कहते हैं कि गटर के गैस से हम खाना बनायेंगे, यह सोचने वाली है। वहीं उन्होंने कंगना रानौत के राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर कहा कि कंगना जी खुद फ़िल्मी एक्टर हैं, स्मृति ईरानी भी फ़िल्मी एक्टर हैं। आजकल उनका फिल्म तो चल नहीं रहा है तो वह लोग अपनी कलाकारी सदन के अंदर दिखा रहे हैं। उन्हें जनहित से संबंधित सवाल करना चाहिए। वह खुद एक महिला हैं और इस वक्त उन्हें गैस को लेकर बोलना चाहिए तो देखिये क्या बोलती हैं।

Leave a Reply

Recent Post