हरनाटांड वन क्षेत्र के डंडी चेकपोस्ट के नजदीक एक ट्रेक्टर ट्रेलर पलटने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का इलाज पीएचसी हरनाटाड में चल रहा है
✍️ जगमोहन काज़ी,संवाददाता
– अमिट लेख
हरनाटांड, (बगहा ग्रामीण)। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत गोबरहिया दोन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाटांड वन क्षेत्र के डंडी चेकपोस्ट के नजदीक एक ट्रेक्टर ट्रेलर पलटने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना शुक्रवार के दिन की बताई जा रही है। घायलों का इलाज पीएचसी हरनाटाड में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी में गए थे। जो हरनाटांड लौट रहे थे। इलाज के दौरान दो की स्थिति नाजुक देखते हुए अनुमंडल अस्पताल बगहा के लिए रेफर कर दिया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि 13 लोग जख्मी अवस्था में पहुंचे हैं। जिसमें 2 की स्थिति नाजुक है जिन्हें रेफर कर दिया गया है बाकी लोगों का इलाज अभी चल रहा है। बता दे की दोन क्षेत्र से आने के लिए ट्रैक्टर ही एकमात्र साधन है। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के दरूआबारी, शिवनाहा तथा नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया दरदरी गाँव से करीब दो दर्जन महिला, पुरुष व बच्चे गोबरहिया दोन अपने संबंधी की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। सभी लोग वापस आ रहे थे। इसी क्रम में हरनाटाड वन क्षेत्र के डंडी चेकपोस्ट के समीप ढलान पर उतरते समय ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रेक्टर चालक ने बताया कि ढलान पर उतरते समय अचानक ट्रेक्टर का ब्रेक फेल हो जाने के कारण ट्रेलर पलट गई। ट्रैक्टर पलटने के दरमियान घायल लोगों को ग्रामीणों द्वारा पीएचसी लाया गया है। जिसमें एक बच्चे दीपू कुमार तीन वर्षीय की मौत हो गई है। जबकि अर्जुन कुमार माझी व दुलारी देवी की स्थिति गंभीर थी जिनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य 11 घायलों का इलाज किया जा रहा है। जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।








