महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो का संकलन :
नूरी ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज़ दिनांक 21 मार्च 2026, दिन शनिवार को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर अदा की जाएगी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद मुख्यालय स्थित नूरी ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज़ दिनांक 21 मार्च 2026, दिन शनिवार को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर अदा की जाएगी। यह जानकारी मदरसा जामिया रिजविया नूरुल उलूम के मैनेजर एवं चांद कमेटी के मीडिया प्रभारी शमसुल हुदा खान ने दी। उन्होंने बताया कि ईद-उल-फितर का त्योहार भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में नमाज़ी नूरी ईदगाह में एकत्र होकर अल्लाह तआला की बारगाह में सजदा करेंगे और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगेंगे। शमसुल हुदा खान ने तमाम नमाजियों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखते हुए तय समय से पहले ही ईदगाह पहुंचें, ताकि नमाज़ शांति और व्यवस्था के साथ अदा की जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग ईद के इस मुबारक मौके पर आपसी भाईचारे को मजबूत करें और जरूरतमंदों की मदद कर समाज में एक सकारात्मक संदेश दें। उन्होंने प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके और किसी प्रकार की असुविधा न हो। ईद-उल-फितर का यह पवित्र पर्व लोगों के बीच प्रेम, सहयोग और एकता का संदेश फैलाने का कार्य करता है, और सभी को मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है।








