AMIT LEKH

Post: जन सुनवाई में 28 मामलों की सुनवाई

जन सुनवाई में 28 मामलों की सुनवाई

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

फोटो : मोहन सिंह

उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 28 शिकायतों की सुनवाई की गई। इनमें भूमि विवाद, राजस्व मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। कई मामलों में अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान कर लोगों को तत्काल राहत प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विश्वजीत कुमार, विकेश महतो, राहुल कुमार गुप्ता, पूर्णिमा देवी, विश्वनाथ राम, किशोर मुखिया, पुनिता देवी, अर्चना कुमारी, अंकित कुमार, सुप्रिया कुमारी सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।यह जनसुनवाई कार्यक्रम सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, हर नागरिक का जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जनसुनवाई में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post