AMIT LEKH

Post: बिहार दिवस : तीन दिनों तक जश्न में डूबेगा बेतिया

बिहार दिवस : तीन दिनों तक जश्न में डूबेगा बेतिया

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला तैयार

कला, संस्कृति, खेल और युवा जोश का संगम बनेगा बिहार दिवस

वॉकथॉन से लेकर सांस्कृतिक महोत्सव तक होगा भव्य आयोजन

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार दिवस-2026 के अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन द्वारा भव्य एवं विविधतापूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया राकेश कुमार ने बताया कि मुख्य समारोह का आयोजन गांधी सभागार (ऑडिटोरियम), बेतिया में किया जाएगा, जहां 22 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। वहीं 24 मार्च को दोपहर 12 बजे समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 22 मार्च की सुबह 7:30 बजे समाहरणालय परिसर से पुलिस लाइन तक वॉकथॉन के साथ होगी, जिसमें अधिकारी, शिक्षक, खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जिले के अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा की फोटोग्राफी भी प्रदर्शनी की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, जीविका सहित अन्य विभाग शामिल रहेंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी। इसके अलावा 22 मार्च को स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए क्विज, गणित ओलंपियाड, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि 23 मार्च को खेल भवन में कबड्डी, फुटबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे बिहार दिवस-2026 के इस भव्य आयोजन में भाग लेकर “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” के संकल्प को साकार करने में अपनी सहभागिता प्रदर्शित करें।

Leave a Reply

Recent Post