AMIT LEKH

Post: अपहृत की बरामदगी को लेकर अल्पसंख्यक आयोग सख्त

अपहृत की बरामदगी को लेकर अल्पसंख्यक आयोग सख्त

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

परिवादी, पुलिस उपाधीक्षक बगहा, आईओ एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मामले की हुई समीक्षा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा शिकारपुर थाना कांड संख्या 647/25 में अपहृत मोहम्मद फैजान की शीघ्र बरामदगी को लेकर जिला अतिथि गृह, बेतिया में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परिवादी, पुलिस उपाधीक्षक बगहा, अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मामले की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आयोग के माननीय सदस्य श्री अशरफ अंसारी, प्रभारी पदाधिकारी (बिहार अल्पसंख्यक आयोग) एवं सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, बेतिया, शिकारपुर थाना प्रभारी ज्वाला प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहे। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को अपहृत व्यक्ति मोहम्मद फैजान की जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही जांच में तेजी लाने और सभी आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Recent Post