AMIT LEKH

Post: कट्टा दिखाकर डराने धमकाने के मामले में वायरल वीडियो के आधार पर चौकीदार पुत्र सहित दो गिरफ्तार

कट्टा दिखाकर डराने धमकाने के मामले में वायरल वीडियो के आधार पर चौकीदार पुत्र सहित दो गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

इस मामले में अभिमन्यु कुमार एवं उसके सहयोगी लड्डू कुमार पिता लालबाबू यादव दोनों को बैरिया थाना के द्वारा गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 2 अप्रैल 26 को बैरिया थानाध्यक्ष को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे एक वीडियो की सूचना मिली जिसमें एक युवक द्वारा अपने हाथ में देशी कट्टा लेकर कुछ व्यक्तियों को डराया धमकाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम चम्पारण बेतिया के निर्देश पर वायरल वीडियो की जांच एवं सत्यापन किया गया। जिसमें युवक की पहचान बैरिया थाना में पदस्थापित चौकीदार लक्ष्मण पासवान के पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप की गई। इस मामले में अभिमन्यु कुमार एवं उसके सहयोगी लड्डू कुमार पिता लालबाबू यादव दोनों को बैरिया थाना के द्वारा गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply

Recent Post