बेतिया से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
बड़े भाई के शोषण का शिकार हुआ छोटा भाई, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित सोनू ठाकुर
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
लौरिया, (अमित तिवारी)। अपना स्वार्थ सिद्ध करने का एक घृणित खेल पश्चिमी चम्पारण जिला के लौरिया थाना क्षेत्र में खेला जा रहा है। जहाँ, ठाकुर टोला निवासी कृपा शंकर ठाकुर उर्फ सोनू ठाकुर ने अपने सगे भाई राजू ठाकुर उर्फ जयशंकर ठाकुर और नुनवा टोली के मोतीलाल महतो पर जबरदस्ती जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।

मामला पुश्तैनी जमीन से जुड़ा हुआ है, जिसे पीड़ित सोनू ठाकुर के अनुसार उनके हिस्सा का जमीन उनके बड़े भाई ने जालसाजी कर मोतीलाल महतो को बेच दिया है। इस मामले को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) नरकटियागंज द्वारा धारा 44 के तहत नोटिस जारी कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने का स्पष्ट निर्देश लौरिया थाना को दिया गया था।
प्रशासन के इसी आदेश का पालन कराना अब पुलिस के लिए जी का जंजाल बन गया है। वही, पीड़ित सोनू ठाकुर का स्पष्ट कहना है कि विपक्षी पार्टी शातिर तरीके से काम कर रहे हैं। जब भी पुलिस धारा 44 का अनुपालन कराने मौके पर पहुंचती है, तो मोतीलाल महतो और राजू ठाकुर के द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। ताकि प्रशासन दबाव में आकर सही जांच न कर सके। विरोधियों का मकसद खाकी की छवि खराब कर अधिकारियों को गुमराह करना है, जिससे विवादित भूमि पर अवैध निर्माण का रास्ता साफ हो सके। वही पीड़ित सोनू ठाकुर ने कहा कि विपक्षी उनके घर और परिवार को मोहरा बनाकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं ताकि जमीन का कोई वारिस ही न बचे। “मेरी हत्या कभी भी हो सकती है,” वही पीड़ित सोनू ठाकुर ने वरीय पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है कि वे भू-माफियाओं और षड्यंत्रकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करें।







