बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
प्रवेश परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार राज्य के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभागीय ज्ञापांक-1228, दिनांक 25 मार्च 2026 के आलोक में यह प्रक्रिया लागू की गई है। सहायक निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा बताया गया कि कटिहार, जमुई, नालंदा, मुजफ्फरपुर एवं कैमूर स्थित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं (कला एवं विज्ञान संकाय) में नामांकन हेतु छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने अधिक से अधिक योग्य छात्र-छात्राओं से आवेदन करने की अपील की है, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवासीय सुविधा का लाभ मिल सके।
नोट : अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के दूरभाष संख्या 06254-241132 पर संपर्क कर सकते हैं।








