AMIT LEKH

Post: जो अपनी सीट न बचा पाए वह पश्चिम बंगाल को क्या बचाएंगी : गिरिराज सिंह

जो अपनी सीट न बचा पाए वह पश्चिम बंगाल को क्या बचाएंगी : गिरिराज सिंह

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी के सैलरी नहीं मिलने वाले बयान पर भी ली चुटकी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर देश भर की सियासत गर्म है। एक तरफ जहां SIR और अन्य राजनीतिक मुद्दों को लेकर मौजूदा सत्ताधारी दल लगातार भाजपा पर हमलावर है तो भाजपा भी राज्य की सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जम कर हमला किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इस बार बंगाल की जनता लूटने वालों का हिसाब करेगी वहीं भवानीपुर में भी ममता की खैर नहीं है। उन्होंने 15 सालों से बंगाल की जनता को लूटा है और इस बार वहां के मतदाता अपना बदला लेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि सबका साथ सबका विकास होगा, लेकिन बंगाल को लूटने वालों का हिसाब भी होगा। उन्होंने टीएमसी समर्थकों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग मतदाताओं को डरा धमका रहे हैं वह गलतफहमी में न रहें। राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और फिर हर जुल्म का हिसाब लिया जायेगा।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भवानीपुर सीट पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि SIR के माध्यम से वहां 25 प्रतिशत संदिग्ध या फर्जी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काटा गया है और इसके बाद ममता बनर्जी के लिए अपनी सीट बचाना भी मुश्किल है। गिरिराज सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो अपनी सीट नहीं बचा सकती हैं वह बंगाल को क्या बचाएंगी। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने अन्य राज्यों में हो रहे चुनाव और उप चुनाव को लेकर कहा कि असम में भाजपा भारी बहुमत के साथ वापसी करने जा रही है। इसके साथ ही केरल और तमिलनाडु में जनता परिवर्तन के मूड में है और वहां का परिणाम चौंकाने वाले होंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की राजनीति पर भी बयान दिया और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार के मंत्री और नेता प्रतिपक्ष की सैलरी नहीं दिए जाने पर मजाकिया लहजे में कहा कि जिसके पास अकूत संपत्ति है उसे आज पैसे की कमी कैसे हो गई। अगर ऐसे धनाढ्य लोग कहें कि उनके पास पैसों की कमी हो गई तो इस बात पर कौन विश्वास करेगा।

Leave a Reply

Recent Post