AMIT LEKH

Post: पार्किंग वसूली में मनमानी रुपए वसूल करने के मामले में ट्रक व टेंकर चालक हुए गोलबंद

पार्किंग वसूली में मनमानी रुपए वसूल करने के मामले में ट्रक व टेंकर चालक हुए गोलबंद

पश्चिम चम्पारण से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

थाना व नप कार्यालय में सौंपा आवेदन

शुक्रवार को ई-रिक्शा चालक व टेंपो चालक ने किया था शिकायत

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया/नरकटियागंज, (अमित तिवारी)। नगर परिषद में पार्किंग में मनमानी रुपए वसूल करने के मामले में ई-रिक्शा व टेंपो चालक के बाद भारी वाहन चालकों ने भी मोर्चा खोला दिया है।

फोटो : अमित तिवारी

शनिवार को दर्जनों ट्रक और टेंपो चालक शिकारपुर थाना और नप कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा है। शिकायत करने वालों में भारी वाहन चालक राजेंद्र पासवान, संतु वर्मा, जोगिंद्र राम, रामशीष ठाकुर, राकेश माझी, नागेश्वर मांझी, अनिल मांझी आदि शामिल रहे।

आवेदन में बताया गया है कि नप प्रशासन द्वारा 2025-26 में एक रेट फिक्स किया था। जिसमें बस, ट्रक, टेंकर समेत भारी वाहनों से 90 रुपए की पार्किंग वसूल की जा रही थी। लेकिन अब 300 रुपए से लेकर 400 और 500 रुपए तक की वसूली की जा रही है।

छाया : अमिट लेख

पार्किंग वसूल करने वाले 300 रुपए का रशीद भी छपा लिए है। पुछने पर बदसलूकी तथा मारपीट करते हैं। मजबूरी में भारी वाहन चालकों को उनके बताए राशि को देना पड़ रहा है जो कही से उचित नहीं है। आवेदन में ट्रक और टेंकरो चालकों ने यह भी आरोप लगाया है कि रात्रि में तो उनकी मनमानी और भी बढ़ जा रही है। नगर में घुसते ही सामने से पकड़ लेते हैं। बदसलूकी करते हैं और धमकी देते हैं। पार्किंग वसूल करने वाले शराब के नशे में धूत रहते हैं। बात करने पर सुनते तक नहीं है और गालियां देते हैं। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post