AMIT LEKH

Post: सावन की अंतिम सोमवारी पर पुष्प वर्षा

सावन की अंतिम सोमवारी पर पुष्प वर्षा

रिपोर्ट : पटना डेस्क, कार्यालय ब्यूरो 

सावन की अंतिम सोमवारी पर हाजीपुर और वैशाली में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

–  अमिट लेख

पटना, (पूजा शर्मा)। सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर सरकार द्वारा शिवभक्तों के स्वागत में  गंगाजल से अभिषेक को पहुंचे कांवरियों के ऊपर आसमान से हेलीकाप्टर के माध्यम से वैशाली तथा हाजीपुर में पुष्प कि बारिस की गई। इस अनोखे तरीके से गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकले कांवड़ियों का एक मायने में भव्य स्वागत किया गया।

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर और ड्रोन के जरिए कांवड़ियों पर बरसाए गए फूल। अचानक हुए इस पुष्प वर्षा से गूंज उठा पूरा इलाका, कांवड़ियों में दिखा उत्साह साथ हीं सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिवभक्तों का जत्था मंदिरों की ओर बढ़ा। सावन की अंतिम सोमवारी पर दिखा आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम जिसकी लोग भूरी-भूरी सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Recent Post