AMIT LEKH

Post: नागरिकता अधिनियम के तहत नेपाली मूल की पांच महिलाओं को दिलाई गई भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

नागरिकता अधिनियम के तहत नेपाली मूल की पांच महिलाओं को दिलाई गई भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 07 नवम्बर 2026

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई शपथ ग्रहण की प्रक्रिया

इच्छुक पात्र व्यक्तियों से आवेदन करने की अपील

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। भारत सरकार की विशेष पहल के तहत भारतीय नागरिकों से विवाहित नेपाली मूल की महिलाओं को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 7 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की उपस्थिति में नेपाली मूल की पांच महिलाओं को भारतीय नागरिकता अधिनियम के प्रावधानों के तहत भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ (Oath of Allegiance) दिलाई गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत भारतीय नागरिकता प्राप्त करने में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के इच्छुक पात्र व्यक्ति समुचित माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत करें। निर्धारित प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के उपरांत सक्षम प्राधिकार द्वारा उन्हें नियमानुसार भारतीय नागरिकता प्रदान की जाएगी।जिला प्रशासन का यह प्रयास पात्र आवेदकों को नागरिकता अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया में सहयोग एवं सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर जारी है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन।विभाग, अमरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन शाखा, श्रीमती नगमा तबस्सुम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post