बिग-ब्रेकिंग : बेतिया डेस्क, उप-संपादक
शिकारपुर थाना कांड संख्या 794/26 के अभियुक्त रामसागर साहनी को लाभ पहुंचाने के लिए कांड के अनुसंधान कर्ता एएसआई उपेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने रिश्वत की मांग किया था
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। निगरानी टीम ने शिकारपुर थाना के एएसआई को एक किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथो धर दबोचा है। उक्त जानकारी देते हुए निगरानी डीएसपी सतीश चंद्र माधव ने बताया कि शिकारपुर थाना कांड संख्या 794/26 के अभियुक्त रामसागर साहनी को लाभ पहुंचाने के लिए कांड के अनुसंधान कर्ता एएसआई उपेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने रिश्वत की मांग किया था। अभियुक्त के पुत्र अमृत कुमार की शिकायत पर निगरानी टीम ने मामले का सत्यापन करते हुए निगरानी सेंड संख्या 101/26 दर्ज कर निगरानी टीम के डीएसपी सतीश चंद्र माधव के नेतृत्व में जाल बिछाया था। इसमें ₹4000 रिश्वत लेते निगरानी टीम ने एएसआई उपेंद्र प्रसाद विद्यार्थी को गिरफ्तार कर लिया और टीम अपने साथ उन्हें पटना ले गई।







