महराजगंज जनपद से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
-अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से सटे बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाई जा सके। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।

अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।








