AMIT LEKH

Post: संकल्प 95 का करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम : 2000 से अधिक छात्रों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

संकल्प 95 का करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम : 2000 से अधिक छात्रों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

इस अवसर पर, संगठन द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों को फूलों के गुलदस्ते और बैज देकर सम्मानित किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। शहर के बड़ा रमना में स्थित प्रेक्षागृह में देश की अग्रणी सामाजिक युवा संगठन संकल्प 95 और ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी द्वारा एक दिवसीय व्यापक करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 2000 छात्रों और अभिभावकों को परामर्श प्रदान किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि-सह-वक्ता युद्धस्थ कुमार सिंह आई.आर.एस., सौरव कुमार, अध्यक्ष सचिव,एवं गणमान्य ​​द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर, संगठन द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों को फूलों के गुलदस्ते और बैज देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, अतिथियों और आयोजकों ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का स्वागत किया। सबसे पहले, संकल्प नाइटी फाइव का 10 मिनट का एक वीडियो क्लिप स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसे संगठन के वरिष्ठ सदस्य, फिल्म निर्माता और कलाकार केशव कुमार ने तैयार किया था। पहले सत्र में, युद्धस्थ कुमार सिंह ने सभी बच्चों को सिविल सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में इस तरह के परामर्श कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए ताकि बच्चे समय रहते अपने करियर के प्रति जागरूक हो सकें और अपने लक्ष्य निर्धारित करने के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। इस अवसर सौरव कुमार इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफीसर द्वारा इस कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। इसी दौरान, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के डॉ. संजीव कुमार ने बच्चों को इंजीनियरिंग के बारे में बताया और डॉ. कुमार राजकुमार सिंह ने वक्ता के रूप में व्यवसाय प्रबंधन के बारे में मार्गदर्शन दिया। प्रेरक वक्ता अभिनव सिंह ने बच्चों को देश में सफलता प्राप्त करने के तरीके के बारे में मार्गदर्शन दिया। संगठन के संयोजक डॉ मदन बनिक ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को समय पर उचित परामर्श प्रदान करना और उन्हें जीवन में विभिन्न कैरियर अवसरों के बारे में बताना है ताकि युवा भटक न जाएं और समय बर्बाद न करें। इसके अलावा, छात्रों द्वारा मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर संगठन द्वारा सभी सदस्यों, बच्चों और अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन विशाल कमल और आशीष ने किया। संकल्प पंचानवे के सदस्य श्री मदन बनिक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान के साथ इस भव्य सभा का समापन हुआ।इस मौके पर संस्था के सभी सदस्यों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post