बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
नौतन थाना क्षेत्र में घोड़ा पर शराब ढोने का यह चौथा मामला बताया जा रहा है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। गंडक उस पार से शराब ढ़ोने वाला कारोबारी घोड़ा के साथ गिरफ्तार। उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ -2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार

अवैध शराब के बरामदगी हेतु चलाए गए अभियान के दौरान नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ा पर लदा हुआ 21 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी रवि कुमार पिता- सुरेंद्र पटेल ग्राम- बनहौरा थाना- नौतन को गिरफ्तार किया गया हे। नौतन थाना क्षेत्र में घोड़ा पर शराब ढोने का यह चौथा मामला बताया जा रहा है। नौतन थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।








