AMIT LEKH

Post: बड़हरा गंजन बरईपार में अर्स-ए-ताज-ए-शरीअत पर कुरआनखानी व फातिहा ख्वानी का आयोजन

बड़हरा गंजन बरईपार में अर्स-ए-ताज-ए-शरीअत पर कुरआनखानी व फातिहा ख्वानी का आयोजन

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

कार्यक्रम के दौरान कुरआन पाक की तिलावत की गई और ताज-ए-शरीअत की खिदमात को याद करते हुए उनके इसाले सवाब के लिए खास दुआएं की गईं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

संवाददाता

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के बड़हरा गंजन बरईपार स्थित मदरसा जामिया कादरिया लिल बनात निस्वां में अर्स-ए-ताज-ए-शरीअत के मौके पर कुरआनखानी और फातिहा ख्वानी का आयोजन बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। इस मौके पर मदरसे की छात्राओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कुरआन पाक की तिलावत की गई और ताज-ए-शरीअत की खिदमात को याद करते हुए उनके इसाले सवाब के लिए खास दुआएं की गईं। सूफी मुजीबुर्रहमान शाह रशिदि ने उनकी जिंदगी और दीनी खिदमात पर रोशनी डालते हुए कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी इस्लाम की सही तालीम और शरई रहनुमाई में गुजारी।
यह आयोजन जनाब शमसाद अली शाह की निगरानी में सम्पन्न हुआ।अंत में मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और उम्मत की भलाई के लिए सामूहिक दुआ की गई। आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Recent Post