AMIT LEKH

Post: पिपरासी में तेंदुए का आतंक, दो महिला समेत तीन किसानों पर हमला

पिपरासी में तेंदुए का आतंक, दो महिला समेत तीन किसानों पर हमला

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र से निकलकर एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया और खेत से लौट रहे लोगों पर हमला कर दिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बगहा के पिपरासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र से निकलकर एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया और खेत से लौट रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो महिला समेत तीन किसान घायल हो गए हैं।

फोटो : मोहन सिंह

पिपरासी पंचायत के मनिया छापर निवासी 25 वर्षीय रवीना खातून गंभीर रूप से घायल हुईं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। वहीं भिलोरवा टोला निवासी 56 वर्षीय धानमति देवी भी घायल हो गईं। धानमति देवी को इलाज के लिए ले जाने के दौरान 35 वर्षीय मनोज शर्मा पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया।

छाया : अमिट लेख

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुशवाहा ने घायलों को मुआवजा देने की भी मांग की है।

वहीं बगहा रेंजर श्रीमान मालाकार ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर भेजी जा रही है और तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Recent Post