AMIT LEKH

Post: इजरायल में नौकरी का सुनहरा अवसर

इजरायल में नौकरी का सुनहरा अवसर

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

20 मई तक करें आवेदन

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस पद के लिए कुल 3500 रिक्तियां हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला नियोजन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण ने बताया कि बिहार राज्य समुद्र पार नियोजन ब्यूरो, पटना द्वारा इजरायल देश में ‘Home Based Caregiver’ के पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए आगामी 20 मई 2026 तक अपना आवेदन जिला नियोजनालय, बेतिया में जमा कर सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस पद के लिए कुल 3500 रिक्तियां हैं। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 1,99,770 रुपये (प्रति माह) का आकर्षक वेतन दिया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन किसी भी कार्य दिवस को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे के बीच बायोडाटा, अनुभव प्रमाण पत्र और शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ किया जा सकता है।

Leave a Reply

Recent Post