छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन :
आमडाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के समीप मिला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख, संवाददाता
एकमा, (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा–सिवान रेलखंड के अप लाइन पर एकमा स्टेशन के पश्चिम आमडाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि मृतक ने सफेद रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहन रखी थी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।








