बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
हथियार एवं गोली बरामद
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 11 मई 26 समय 22:55 बजे मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार को गुप्त सूचना मिली कि छावनी ओवर ब्रिज के पास पांच लड़के हथियार से लैश होकर एकत्रित है तथा सभी लूट-पाट करने की योजना बना रहे है।

उक्त सूचना को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार थानाध्यक्ष मनुआपुल के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन कर बेहतर सूचना आदान प्रदान के आधार पर उक्त छापामारी टीम के द्वारा छावनी ओवर ब्रिज के पास से पांच (05) लड़कों को मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया। पकड़ाये हुए पांचो लड़को का बारी-बारी से तलाशी लिया गया तो लड़को के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो डायगर चाकू दो मोबाईल एवं एक मोटरसाईकिल बरामद हुआ। तत्पश्चात पांचो लडकों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मनुआपुल थाना कांड दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत करावई की जा रही है।
गिरफ्तारी :
01. निकेश कुमार, पिता रामबालक राम, सा०-परसौना, ना-गोपालपुर।
02. सुमित कुमार, पिता-विनोद पाठक, सा०-चुहड़ी पाठक टोला, थाना चनपटिया।
03. अशरफ अली, पिता-अरमान अंसारी, सा०-मरकौली, थाना-बैरिया।
04. सागर कुमार, पिता-बद्री राम, सा०-शंभुआपुर थाना चनपटिया ।
05. नरेन्द्र कुमार, पिता-परमा राम, सा०-मथौली, थाना-बैरिया सभी जिला-प० चम्पारण बेतिया।
बरामदगी :
(1) एक देशी कट्टा।
(2) एक जिंदा कारतूस ।
(3) दो एन्ड्रॉयड मोबाईल ।
(4) दो डायगर चाकू ।
(5) एक मोटरसाईकिल ।








