AMIT LEKH

Post: बेतिया बस स्टैंड से हजारी, मछली हट्टा तक हटा अतिक्रमण

बेतिया बस स्टैंड से हजारी, मछली हट्टा तक हटा अतिक्रमण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

अभियान की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। शहर के व्यस्ततम इलाकों को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में प्रशासन ने एक निर्णायक कार्रवाई की है।

फोटो : मोहन सिंह

अंचलाधिकारी, बेतिया के यहाँ दर्ज लोक शिकायत वाद संख्या- 08/2025-26 के तहत पारित आदेश के अनुपालन में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

छाया : अमिट लेख

यह अभियान बेतिया बस स्टैंड से लेकर हजारी मछली हट्टा बाजार तक चलाया गया। अनुमंडल दंडाधिकारी और अंचलाधिकारी द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के बावजूद चिन्हित स्थल से अवैध कब्जा नहीं हटाए जाने के कारण प्रशासन को कड़ा रुख अपनाना पड़ा।

छाया : अमिट लेख

अभियान की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था। कार्रवाई को सफल बनाने के लिए नगर थाना और मुफ्फसिल थाना के

छाया : अमिट लेख

पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को विशेष रूप से तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर खड़े होकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।

Leave a Reply

Recent Post