AMIT LEKH

Post: 17 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद : उत्पाद अधीक्षक

17 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद : उत्पाद अधीक्षक

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया के निर्देश के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। उत्पाद विभाग द्वारा लगातार की जा रही शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

फोटो : मोहन सिंह

जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया के निर्देश के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में 11 मई 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 17 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में देशी व विदेशी तथा अर्द्ध निर्मित शराब बरामद किया गया।

छाया : अमिट लेख

उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गनौली, मझौलिया थाना अंतर्गत लालसरेया तथा चौतरवा थाना अंतर्गत मझौआ धांगड़ टोली सहीत अन्य हॉट-स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान लगभग 4950 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 321 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना मिलने पर बरियारपुर के पास बरियारपुर के तरफ से आ रही मोटरसाईकिल पुलिस वाहन को देखकर तेजी से भागने का प्रयास किया जिसे उत्पाद बलों द्वारा पकड़ा गया। पकड़ाए व्यक्ति ने अपना नाम विकाश कु‌मार, पिता-चन्देशवर साह, सा०-बिन्तामन, वार्ड-10, थाना-मलाही, जिला पूर्वी चम्पारण बताया। उक्त व्यक्ति के मोटरसाईकिल की जाँच करने पर वाहन के डिक्की में रखा हुआ 8 PM टेट्रा पैक की कुल 42 पीस जिसकी मात्रा 7.56 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-719/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना मिलने पर मंगलपुर गुदरिया के पास, आ रही मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति 1. नीरज कुमार, उम्र-25 वर्ष, पिता-अशोक महतो सा०-लालबजार नुनिया टोला, वार्ड-17, थाना-नगर थाना, 2. सचिन कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता-कंचन प्रसाद, सा०-भोला एम.पी.चौक वार्ड-27, थाना-नगर थाना। पुलिस वाहन को देखकर तेजी से भागने का प्रयास किया जिसे उत्पाद बलों द्वारा पकड़ा गया। उक्त के मोटरसाईकिल की जाँच करने पर झोले में रखा हुआ 8 PM टेट्रा पैक की कुल 44 पीस जिसकी मात्रा 7.92 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-720/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। बाल्मिकीनगर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर के रास्ते शराब परिवहन की गुप्त सूचना मिली। सूचना में वर्णित स्थान पर लक्ष्मीपुर से आते हुए एक बाईक जिसपर दो व्यक्ति सवार थे (1. तारकेश्वर कुमार, उम्र-26, पिता-रोगाही महतो, 2. मोतीलाल कुमार, उम्र-39 वर्ष, पिता-सत्यनारायण महतो, दोनों सा०-दरूआबारी, वार्ड-01, थाना-बाल्मीकिनगर) उन्हे रोका गया। उक्त की तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद झोले से 500 मीली. का 4 पीस पोलीथीन पाउच जिसकी कुल मात्रा 02 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 718/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल 17 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी दल :

1. सुश्री रोजी, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,

2. श्रीमती किरण, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध

3. रंजीत कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,

4. सुटन पंड़ित, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,

5. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।

6. बुद्धन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,

7. ब्रजकिशोर ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,

8. तारणी प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,

Leave a Reply

Recent Post