AMIT LEKH

Post: बरगदवा इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को किया गया जागरूक

बरगदवा इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को किया गया जागरूक

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। सोमवार को मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवा, महराजगंज में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फोटो : तैयब अली चिश्ती

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित उप निरीक्षक युवराज सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि नशे की गिरफ्त में आ जाती है तो उसका भविष्य प्रभावित होता है और परिवार भी परेशानियों का सामना करता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें और अपने मित्रों व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

उप निरीक्षक युवराज सिंह ने यह भी कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन, शिक्षा और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को खेलकूद, पढ़ाई और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर निरीक्षक सामान्य विशाल कुमार, मुख्य आरक्षी सामान्य शहजाद खान सहित 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज की समवाय बरगदवा के जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव, शिक्षकगण एवं कुल 65 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशा छोड़ने के उपायों की जानकारी दी गई तथा सभी को नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया।
अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Leave a Reply

Recent Post