AMIT LEKH

Post: “गोद लिए गए थाना” शिकारपुर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण

“गोद लिए गए थाना” शिकारपुर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

इस अवसर पर थाना परिसर के आधारभूत संरचना विकास, जनसुनवाई व्यवस्था एवं पुलिस-पब्लिक समन्वय को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 15 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया के द्वारा पुलिस मुख्यालय बिहार पटना के निर्देशानुसार “गोद लिए गए थाना” अभियान के अंतर्गत शिकारपुर थाना का निरीक्षण किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन, शराबबंदी एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विधि-व्यवस्था संधारण, आमजन के साथ बेहतर व्यवहार तथा त्वरित एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर थाना परिसर के आधारभूत संरचना विकास, जनसुनवाई व्यवस्था एवं पुलिस-पब्लिक समन्वय को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन एवं अपराध नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, थाना अध्यक्ष शिकारपुर थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post