AMIT LEKH

Post: एक ही रात धारदार हथियार से करीब आधा दर्जन आवारा कुत्तों की हत्या, किसी अनहोनी का संकेत तो नहीं..?

एक ही रात धारदार हथियार से करीब आधा दर्जन आवारा कुत्तों की हत्या, किसी अनहोनी का संकेत तो नहीं..?

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

कुत्तों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी वफादारी की कीमत

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। एक ही रात एक संगठित अज्ञात चोरों के गिरोह द्वारा मोहल्ले की आवारा कुत्तों की चाकू एवं भाला से गोद गोदकर मार देना, किसी बड़ी अनहोनी का संकेत तो नहीं। इस मामले को लेकर जहां चर्चाओं का बाजार गर्म है वहीं लोगों में रात्रि में भीषण चोरी का भय बना हुआ है ।

फोटो : मोहन सिंह

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर -9 स्थित नया बाजार क्षेत्र में 16-17 मई 26 की रात अज्ञात असमाजिक तत्वों ने चाकू एवं धारदार हथियार से करीब 4-5 कुत्तों को मौत के घाट उतार दिया और उतने ही कुत्तों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया जो उनके चंगुल से अपनी जान बचाकर छटपटाते हुए भाग निकले। सुबह जब मोहल्ले वासी नींद से जागे तो गलियों में खून का छिंटा व जमावड़ा देख आश्चर्यचकित रह गए। साथ ही तरह- तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सभी लोगों ने जगह-जगह कुत्तों को मरे और बुरी तरह घायल कुत्तों को देख स्थिति स्पष्ट हो सकी। इस क्षेत्र में चोरों का एक संगठित गिरोह चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहा था और यह मोहल्ले की आवारा कुत्ते उनके कामों में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। जिसके कारण उक्त गिरोह ने उन कुत्तों को अपने राह से हटा देना ही उचित समझा। और इस प्रकार उन आवारा कुत्तों को अपनी जान देकर वफादारी की कीमत चुकानी पड़ी।

Leave a Reply

Recent Post