बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
महापौर की अध्यक्षता में संपन्न सशक्त स्थायी समिति की बैठक में पांच एकड़ से अधिक विस्तार वाले “मां काली धाम पार्क” की योजना को उच्च प्राथमिकता देने का प्रस्ताव पारित
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश और विभागीय आदेश के आलोक में नगर निगम क्षेत्र के लोगों को आवारा कुत्तों से बचाने की योजना की निविदा बिना देरी के जारी करने का विभागीय निर्देश
नगर के ऑफिसर कॉलोनी पार्क में 50 लाइट लगाने के साथ पूरे नगर निगम क्षेत्र लाइटिंग व्यवस्था को व्यथित करने की योजना में तेजी लाने का पारित किया गया प्रस्ताव
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इसकी जानकारी देते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र में लोक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण “मां काली धाम पार्क” को आकर्षक स्वरूप मूर्त रूप देने के लिए इसका प्राक्कलन अविलंब तैयार कराएं का प्रस्ताव पारित किया गया।

महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा पारित प्रस्ताव के आलोक में कुल पांच एकड़ से भी अधिक विस्तार वाले प्रस्तावित “मां काली धाम पार्क” परिसर की चाहरदिवारी बीते साल ही पूरी कर ली गई थी। अब इस ऐतिहासिक धरोहर भूखंड पर स्वास्थ्य लाभ की विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण एक रमणीक पार्क का निर्माण को शीघ्र ही मूर्त रूप देने की पहल तेज कर दी गई है। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश और नगर विकास एवं आवास विभाग आदेश के आलोक में नगर निगम क्षेत्र के लोगों को आवारा कुत्तों से बचाने की योजना की निविदा बिना देरी के जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक का संचालन कर रहीं नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने बताया कि आज ही विभागीय स्तर से सम्पन्न वीडियो कांफ्रेंसिंग मीटिंग में नगर निगम क्षेत्र के लोगों को आवारा कुत्तों की समस्या और आतंक से लोगों को छुटकारा दिलाने की कार्रवाई तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित अन्यान्य विकास योजनाओं को गति देने के साथ नगर के ऑफिसर कॉलोनी पार्क में 50 लाइट लगाने के साथ पूरे नगर निगम क्षेत्र लाइटिंग व्यवस्था को व्यथित करने की योजना में तेजी लाने का प्रस्ताव भी सोमवार को देर शाम तक जारी रही नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में पारित किया गया है।








