महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
नेपाली नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रही थी तस्करी, सीमावर्ती इलाके में मचा हडकंप
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र ठूठीबारी में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 98 बोरी कद्दू बीज के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि नेपाली नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए भारी मात्रा में कद्दू बीज की तस्करी की जा रही थी। संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा क्षेत्र के रास्ते अवैध सामान नेपाल से भारत लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रॉली में लदी 98 बोरियों में भारी मात्रा में कद्दू बीज बरामद हुआ। मौके से एक नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद बरामद माल और वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ के जरिए तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सख्ती से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसबी और पुलिस द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसता जा रहा है।








