AMIT LEKH

Post: बरसात में व्यवस्थित जल निकासी के लिए नाला और नालियों में कूड़ा-कचरा फेंकने से करें परहेज : गरिमा

बरसात में व्यवस्थित जल निकासी के लिए नाला और नालियों में कूड़ा-कचरा फेंकने से करें परहेज : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

नगर निगम प्रशासन से जारी मुख्य नाला की मैनुअल उड़ाही-सफाई का महापौर ने किला मोहल्ला में किया दल बल सहित निरीक्षण

बोलीं महापौर बरसात के दौरान सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव से बचाने में सम्मानित नागरिक करें व्यथित जल निकासी में सहयोग

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम प्रशासन द्वारा किला मोहल्ला में जारी मुख्य नाला की मैनुअल उड़ाही-सफाई कार्य का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दल बल सहित निरीक्षण किया।

फोटो : मोहन सिंह

इस मौके पर मौजूद मोहल्लावासी नागरिकगण से बरसात के आने वाले मौसम में शहरी क्षेत्र को जलजमाव से बचाने के अभियान में शामिल होकर नगर निगम प्रशासन का सहयोग करने का अपील की। वार्ड-15 स्थित किला मोहल्ला में चल रहे मैनुअल नाला उड़ाही एवं सफाई कार्य का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सफाई निरीक्षक और अन्य कर्मियों के साथ कार्य स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने नालों की सफाई, गाद निकासी और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को कार्य में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।इस मौके पर महापौर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन शहर को जलजमाव मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, लेकिन इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सघन शहरी क्षेत्रों में लोग यदि नाला और नालियों में कूड़ा-कचरा फेंकने से परहेज करें तो बरसात के दौरान जल निकासी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगर निगम क्षेत्र की सम्मानित जनता से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता और जलजमाव मुक्ति केवल निगम प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह सामूहिक सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने लोगों से घरों और दुकानों का कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने तथा सफाई अभियान में सहयोग देने की अपील की।

Leave a Reply

Recent Post