AMIT LEKH

Post: पटना साइंस कॉलेज के 9 छात्र IIT JEE परीक्षा में सफल, हुए सम्मानित

पटना साइंस कॉलेज के 9 छात्र IIT JEE परीक्षा में सफल, हुए सम्मानित

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

छात्रों की इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह का आयोजन साइंस कॉलेज के पूर्व काउंसलर प्रत्युष राज द्वारा किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। हाल ही में आयोजित IIT JEE परीक्षा में पटना साइंस कॉलेज के 9 छात्रों ने सफलता प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया।

फोटो संग्रह : मोहन सिंह

छात्रों की इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह का आयोजन साइंस कॉलेज के पूर्व काउंसलर प्रत्युष राज द्वारा किया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के पूर्व काउंसलर एवं शैक्षणिक सचिव सुधांशु राठौर,राक़ीब इकबाल तथा दिव्यम उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सफल छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

छाया : अमिट लेख

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओ ने कहा कि इस वर्ष छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर कॉलेज का नाम रोशन किया है। IIT JEE जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता, लेकिन छात्रों ने कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से यह उपलब्धि हासिल की है। सभी वक्ताओं ने अन्य छात्रों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही यह उम्मीद जताई गई कि आने वाले समय में भी पटना साइंस कॉलेज के छात्र शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल कर कॉलेज एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Recent Post