AMIT LEKH

Post: बेतिया हॉस्पिटल रोड में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला

बेतिया हॉस्पिटल रोड में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने नगर प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम पर हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। शहर के जीएमसीएच गेट के पास हॉस्पिटल रोड में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने नगर प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम पर हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया। जिसमें नगर निगम कर्मचारी जुल्म शाह गंभीर रूप से घायल हो गए।

फोटो : मोहन सिंह

वहीं एक महिला सहित 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गईं। तीनों घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी इलाज की जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामे की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम एवं एस डी पीओ-1 भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के बाद दोबारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जा सकी।

छाया : अमिट लेख

सदर एसडीएम ने बताया कि इन अतीक कर्मचारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिनों से मेकिंग कर हिदायत दी जा रही थी। लेकिन इन लोगों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और आड़े रहे। हालांकि स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बिना पूर्व नोटिस और बिना भूमि की नापी कराए ही दुकानों और मकानों के छज्जे तोड़े जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन जबरन कार्रवाई कर रहा है, जिससे आम लोगों में नाराजगी है।

Leave a Reply

Recent Post