बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
शोभा यात्रा कार्यक्रम का शुभ आंरभ झंडा दिखा कर ‘ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी जी’ एवं मुख्य अतिथि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुधा भारती जी के द्वारा किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई 26 के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बेतिया द्वारा एक भव्य व्यसन मुक्ति शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

शोभा यात्रा कार्यक्रम का शुभ आंरभ झंडा दिखा कर ‘ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी जी’ एवं मुख्य अतिथि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुधा भारती जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

शोभा यात्रा घसियार पट्टी (रामलीला मैदान)गीता पाठशाला से प्रारंभ होकर नगर* के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों के बीच व्यसन मुक्ति का संदेश पहुंचाती रही। यात्रा में शामिल भाई-बहनों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने हाथों में प्रेरणादायक तख्तियां एवं बैनर लेकर जनमानस को तंबाकू एवं अन्य नशों के दुष्परिणामों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी जी ने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन, परिवार और समाज को भी कमजोर बना देता है। आध्यात्मिकता और राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति के भीतर आत्मबल एवं सकारात्मक सोच का विकास करते हैं, जिससे वह किसी भी प्रकार के व्यसन पर विजय प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप आत्मा को पहचानता है और परमात्मा से संबंध जोड़ता है, तब उसके जीवन में शांति, शक्ति और खुशियों का संचार होता है। शोभा यात्रा का समापन सागर पोखरा शिव मंदिर प्रांगण में हुआ, जहां व्यसन मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली लघु नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से दर्शाया गया कि किस प्रकार नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार की खुशियों और सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है तथा आध्यात्मिक जागरूकता एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर उससे मुक्ति पाई जा सकती है। नाटक और कार्यक्रम में दिए गए संदेशों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया तथा अनेक लोगों ने नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और श्रेष्ठ समाज के निर्माण के लिए व्यसन मुक्त जीवन अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, युवा, महिलाएं, विद्यार्थी एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के भाई-बहन उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में नशामुक्त भारत, स्वस्थ भारत और आध्यात्मिक जागृति का संदेश गूंजता रहा।
“व्यसन छोड़ो, आत्मबल जोड़ो — राजयोग अपनाओ, जीवन मुस्कुराओ।”
*ॐ शांति।*








