छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन :
16 जून से शुरू होगा नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, एक वर्ष तक चलेगा अखंड अष्टयाम हरि कीर्तन
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
सिवान/सिसवन। जिले के सिसवन प्रखंड की रामगढ़ पंचायत स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेहंदार के पूरब भिंडा में अवस्थित श्री विष्णु मंदिर आश्रम परिसर में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ स्थायी पक्का यज्ञ मंडप निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम का नेतृत्व श्री विष्णु मंदिर के महंत व पुजारी श्री 108 श्री शिवपूजन ब्रह्मचारी जी महाराज ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा तिवारी, सूर्य नंदन शाही, शिक्षक नेता मंजीत तिवारी, जदयू नेता प्रकाश सिंह उर्फ महेश सिंह, आशीष पांडेय शास्त्री उर्फ मनु बाबा, सत्येंद्र सिंह, कमलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजनाथ सिंह, अनिरुद्ध यादव, गुराजी महतो, मुनेश्वर महतो, विश्वनाथ भारती, मृत्युंजय भारती, टुनटुन गिरि, नरेश महतो, दारोगा पंडित, रमेश गिरि, मनोज मिश्रा, विनय महतो, केके सिंह सेंगर, संजीत कुमार, दिग्विजय कुमार गुप्ता, विवेक सिंह समेत विभिन्न गांवों के श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिवपूजन ब्रह्मचारी जी महाराज ने बताया कि मंदिर परिसर में आगामी 16 जून से नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ होगा। महायज्ञ का समापन विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के उपरांत लगभग एक वर्ष तक श्री अखंड अष्टयाम हरि कीर्तन का आयोजन भी निरंतर चलेगा। उन्होंने बताया कि महायज्ञ एवं अखंड अष्टयाम के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। साथ ही विभिन्न जिलों एवं गांवों में श्रद्धालुओं की टीम पहुंचकर महायज्ञ मंडप निर्माण तथा धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन के लिए सहयोग का आग्रह कर रही है, जिसे लोगों का सकारात्मक समर्थन प्राप्त हो रहा है। शिवपूजन ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि मंदिर परिसर में स्थायी पक्का महायज्ञ मंडप के निर्माण कार्य में श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार सीमेंट, सरिया, ईंट, मोरंग एवं गिट्टी सहित अन्य निर्माण सामग्री अथवा आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से आगामी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं अखंड अष्टयाम हरि कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और धर्मकार्य में सहयोग करने की अपील की। इसकी जानकारी महायज्ञ आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी के. के. सिंह सेंगर ने एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर दी है।
संकलन :
के. के. सिंह सेंगर, उप-संपादक, “अमिट लेख” सह
मीडिया प्रभारी, श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजन समिति, श्री विष्णु मंदिर आश्रम पूरब भिंडा मेहंदार, सिसवन (सिवान)।
मोबाइल/व्हाट्सएप नं.: 9060020151








