बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
एक जानकारी देते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ जेपी सिंह ने बताया कि उसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के क्रम में बल्थर थाना क्षेत्र से 111.404 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस अधीक्षक वित्तीय पश्चिमी चंपारण डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर मादक पदार्थों के सौदागरों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भारत नेपाल के सीमावर्ती थाना बलथर तथा भंगहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 117 किलो गांजा बरामद किया और दूर तस्करों को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ जेपी सिंह ने बताया कि उसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के क्रम में बल्थर थाना क्षेत्र से 111.404 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया। दिनांक06/06/2026 को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि गांजा का एक बड़ा खेप वाहन से निकलने वाला है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार बल्थर थाना द्वारा वाहन जांच किया जा रहा था। बाहन जाँच के क्रम में उजला रंग के वैगनआर गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर BR22BF2725 से 111.404 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया एवं वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में बल्थर थाना में प्राथमिकी अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही हैL
बरामदगी :
1. मादक पदार्थ गांजा 111.404 किलोग्राम
2 उजला बैगनार गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबरBR22BF2725
गिरफ्तारी
1. मनमोहन कुमार, पिता गणेश राउत, ग्राम घोघा वार्ड नंबर, 6 थाना गोपालपुर, जिला पश्चिम चम्पारण।
वहीं गोपनीय सूचना के आधार पर भंगा थाना द्वारा 5.430 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार भंगहा थाना पुलिस द्वारा छापामारी कर ग्राम प्रतापपुर भंगहा के रास्ते आ रहे मोतीलाल मांझी के पिट्ठू बैग से 5.430 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। इस संबंध में भंगहा थाना में प्राथमिकी अंकित कर विधिक करवाई की जा रही है।
बरामदगी :
5.430 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा
गिरफ्तारी
1. मोतीलाल मांझी पिता शोहरत मांझी ग्राम कोटवा थानाभंगा जिला पश्चिम चंपारण, बेतिया।








