बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सहयोग शिविर से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में सहयोग शिविर की तैयारियों एवं प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी सहयोग शिविर के सफल एवं प्रभावी आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जा सके। जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए शिविर स्थलों पर पेयजल, छायादार प्रतीक्षालय, बैठने की समुचित व्यवस्था, चिकित्सा सहायता सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर स्थलों के चयन के बाद अंतिम समय में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहयोग शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। पंचायत स्तर पर माइकिंग, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सूचना प्रसारित करने तथा विभिन्न संचार माध्यमों का उपयोग कर अधिक से अधिक लोगों को शिविर की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे पात्र लाभुक शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जिन पंचायतों में पूर्व में सहयोग शिविर आयोजित किए जा चुके हैं और वहां से अब भी ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उन सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवेदन लंबित रहने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने सहयोग शिविर के तीसरे चरण की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 जून 2026 को जिले के विभिन्न प्रखंडों की चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बगहा-01, बगहा-02, बैरिया, नौतन, मझौलिया, चनपटिया, योगापट्टी, लौरिया, नरकटियागंज, गौनाहा, मैनाटांड़, सिकटा, रामनगर, ठकराहां, मधुबनी, भितहा एवं पिपरासी प्रखंडों की कुल दर्जनों पंचायतों में एक साथ शिविर आयोजित कर आमजनों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा। बगहा-01 प्रखंड अंतर्गत पतिलार, मेहुड़ा, मेहुड़ा एवं भैंसही पाड़रखाप पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत बलुआ छत्रौल, भरछी, देवरिया तरूअनवा एवं चमवलिया पंचायत में, बैरिया प्रखंड अंतर्गत पखनाहा डुमरिया, उतरी पटजिवा, सिसवा सरैया पंचायत में, नौतन प्रखंड अंतर्गत पकड़िया, जमुनिया, बरदाहा पंचायत में, मझौलिया प्रखंड अंतर्गत नौतन खुर्द, बैठनिया भानाचक, मझौलिया एवं रामनगर बनकट पंचायत में, चनपटिया प्रखंड अंतर्गत बकुलहर, जैतिया, उतरी घोघा पंचायत में, योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत बगही पुरैना, बहुअरवा, चौमुखा पंचायत में, लौरिया प्रखंड अंतर्गत कटैया, सिसवनिया, बेलवा लखनपुर पंचायत में, नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत शिकारपुर, कुुंडिलपुर, केसरिया, कुकुरा पंचायत में, गौनाहा प्रखंड अंतर्गत धमौरा, जमुनिया, धनौजी पंचायत में, मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत सकरौल, पिरारी पंचायत में, सिकटा प्रखंड अंतर्गत शिकारपुर, सिकटा पंचायत में, रामनगर प्रखंड अंतर्गत सपही मधुबनी, गुदगुदी, खटौरी पंचायत में, ठकराहां प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर पंचायत में, मधुबनी प्रखंड अंतर्गत दौनाहा, मधुआ पंचायत में, भितहा प्रखंड अंतर्गत सेमरबारी पंचायत में, पिपरासी प्रखंड अंतर्गत सौराहा पंचायत में दिनांक-16 जून 2026 को सहयोग शिविर निर्धारित है। बैठक में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, निदेशक डीआरडीए अरुण प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।








