AMIT LEKH

Post: बांका की बहू बनीं CRPF में डिप्टी कमांडेंट, जिले में खुशी की लहर

बांका की बहू बनीं CRPF में डिप्टी कमांडेंट, जिले में खुशी की लहर

बांका से हमारे उप-संपादक की रिपोर्ट : 

पदोन्नति के बाद उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में डिप्टी कमांडेंट के पद पर नियुक्त किया गया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बांका, (अनूप कुमार)। जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नोनीहारी गांव की बहू कुमारी रंजीता ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पदोन्नति के बाद उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में डिप्टी कमांडेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे झिरीबाम में तैनात हैं और देश सेवा में अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रही हैं। कुमारी रंजीता का शिक्षा और सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने जीव विज्ञान विषय में विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है तथा प्रतिष्ठित CSIR-NET परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। इससे पूर्व वे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सुरक्षा में SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इस अवसर पर उनके कविता संग्रह “जेंथुला” का भी अनावरण किया गया। यह संग्रह महिलाओं और बालिकाओं के जीवन संघर्ष, साहस और चुनौतियों पर आधारित है, जिसे साहित्यिक जगत में सराहा जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोगों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुमारी रंजीता की सफलता बांका की बेटियों और बहुओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Recent Post