बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
कोतवाली चौक से खिरिया घाट की वर्षों से जर्जर सड़क का होगा नव-निर्माण
ई. टेंडरिंग विधि से निविदा जारी होने के बाद बोलीं महापौर वर्षों से बदहाल और जर्जर सड़क से आम जनता को मिलेगी मुक्ति
07 से 27 जुलाई तक नगर निगम क्षेत्र में कार्य के लिए इच्छुक संवेदक कर सकेंगे विहित प्रावधानों का अनुपालन करते हुए ऑनलाइन दावेदारी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर बेतिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कोतवाली चौक से खिरिया घाट की वर्षों से जर्जर और बदहाल सड़क नव निर्माण कराया जाएगा। महापौर ने कहा कि 34.06 लाख से होने वाले नव निर्माण कार्य की योजना पारित किए जाने के बाद नगर निगम बोर्ड द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी गई है। जिसके आधार नगर निगम प्रशासन द्वारा इस योजना की ई टेंडरिंग विधि से निविदा जारी कर दी गई है। महापौर बेतिया ने बताया कि यह सड़क वर्षों से गड्ढों, जलजमाव और टूट-फूट की समस्या से जूझ रही थी। खासकर बरसात के दिनों में इस मार्ग से गुजरना लोगों के लिए मुश्किल और जोखिम भरा हो जाता था। खिरिया घाट धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल होने के कारण इस मार्ग का सुगम होना आवश्यक माना जा रहा था। महापौर के अनुसार इस नई सड़क बनने से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि बैरिया आने जाने वाले लोगों को भी बहुत सुविधा होगी। नगर निगम प्रशासन की यह योजना शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों में इस योजना को लेकर उत्साह और उम्मीद साफ दिख रही है।








