AMIT LEKH

Post: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए

पटना से विशेष ब्यूरो रिपोर्ट :

13 जिलों में नए डीईओ की पोस्टिंग की गई है। वहीं प्रमंडलों में आरडीडीई का पदस्थापन किया गया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला हुआ है। 13 जिलों में नए डीईओ की पोस्टिंग की गई है। वहीं प्रमंडलों में आरडीडीई का पदस्थापन किया गया है। वैसे तो यह पत्र आज 1 जुलाई को जारी की गई है, पर पत्र में 30 जून का उल्लेख है। जिला शिक्षा पदाधिकारी औरंगाबाद सुरेंद्र कुमार को जहानाबाद का डीईओ बनाया गया है। वहीं अमरेन्द्र कुमार पांडेय डीपीओ बागलपुर को डीईओ गोपालगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है। दुर्गा यादव को डीईओ शिवहर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Recent Post