AMIT LEKH

Post: आम आदमी पार्टी ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

वृक्षारोपण, खराब हैंडपंपों की मरम्मत और सार्वजनिक स्थानों पर आरओ प्लांट लगाने की उठाई मांग

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। आम आदमी पार्टी, जनपद महराजगंज के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में शनिवार, 4 जुलाई 2026 को पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पहुंचकर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) महराजगंज के नाम संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार निचलौल को सौंपा।

फोटो : चिश्ती

ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने मांग की कि भीषण गर्मी को देखते हुए तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए, ताकि आम नागरिकों को गर्मी से राहत मिल सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। दूसरी मांग में कहा गया कि निचलौल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी संख्या में सरकारी हैंडपंप एवं सार्वजनिक पेयजल टोटियां कई वर्षों से खराब पड़ी हैं।

छाया : अमिट लेख

कई स्थानों पर दूषित पानी की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे सभी खराब हैंडपंपों और टोटियों की तत्काल मरम्मत कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आतीसरी मांग में पार्टी ने भीषण गर्मी को देखते हुए निचलौल तहसील, ब्लॉक, सरकारी अस्पताल, थाना, विद्युत विभाग, वन विभाग, सब्जी मंडी, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, पेट्रोल पंप, बैंकों, इंटर कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा प्रमुख चौराहों पर आरओ प्लांट लगाने की मांग की। पार्टी का कहना है कि इससे दूर-दराज से आने वाले लोगों एवं स्थानीय नागरिकों को ठंडा एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली ने कहा कि भीषण गर्मी में आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Recent Post