AMIT LEKH

Post: करोड़ों रुपये की खतरनाक ड्रग्स के साथ नेपाल से भारत आ रही महिला धराई

करोड़ों रुपये की खतरनाक ड्रग्स के साथ नेपाल से भारत आ रही महिला धराई

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

नेपाल से भारत लाई जा रही थी करोड़ों रुपये की खतरनाक ड्रग्स… लेकिन सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता ने पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को लगभग 2.5 किलोग्राम मेथाक्वॉलोन ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।

छाया : अमिट लेख

जानकारी के मुताबिक, महिला नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही थी। जब उसके ट्रॉली बैग को बैग स्कैनर से जांचा गया तो टीम को कुछ संदिग्ध दिखाई दिया। इसके बाद बैग की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग में बेहद शातिर तरीके से बनाई गई एक गुप्त जगह से कार्बन पेपर में लपेटकर छिपाई गई ड्रग्स बरामद हुई। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर बरामद पदार्थ मेथाक्वॉलोन निकला, जिसका कुल वजन करीब ढाई किलोग्राम पाया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान टी. संग मार्गहिंग, उम्र 30 वर्ष, निवासी मणिपुर के रूप में हुई है।

फिलहाल आरोपी महिला को बरामद मादक पदार्थ के साथ संबंधित एजेंसी के हवाले कर दिया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस ड्रग्स की खेप कहां से आई थी और इसे किस तक पहुंचाया जाना था। भारत-नेपाल सीमा पर लगातार बढ़ती चौकसी के बीच यह कार्रवाई नशे के तस्करों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post