AMIT LEKH

Post: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर

पटना से विशेष ब्यूरो रिपोर्ट : 

जनसुराज ने की घोषणा, मुकाबला हुआ दिलचस्प

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच जनसुराज पार्टी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि बांकीपुर विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस घोषणा के बाद इस सीट पर मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद बांकीपुर उपचुनाव की पूरी राजनीतिक तस्वीर बदल गई है। उनके मैदान में आने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान को और तेज करने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। यह सीट पहले नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और फिर राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने से इस उपचुनाव को लेकर सियासी समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं और सभी दलों की नजर इस सीट पर टिकी हुई है। बांकीपुर की सीट पर लंबे समय से बीजेपी का कब्जा रहा है। इस सीट के लिए फिलहाल बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। प्रशांत किशोर के सामने बीजेपी किसे अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी रणक्षेत्र में उतारती है, इस पर हर किसी की नजर है। बांकीपुर विधानसभा सीट को लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिन नवीन लगातार जीत दर्ज करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में यह सीट भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीटों में गिनी जाती रही है। नितिन नवीन से पहले उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा बांकीपुर सीट से कई बार विधायक रहे। पटना शहर के राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने के बाद मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

Leave a Reply

Recent Post